{"_id":"574476a74f1c1bb515691eb0","slug":"june-30-will-be-the-cleaning-of-drains","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक नालों की हो जाएगी सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून तक नालों की हो जाएगी सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 24 May 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
खुले नाले
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश को देख नगर पालिका के अफसर चेत गए हैं। नालों की सफाई के कार्य में पालिका के अफसरों ने तेजी ला दी। चार टीम और तीन जेसीबी मशीन सफाई कार्य में जुट गई हैं।
विज्ञापन
अफसरों का दावा है कि तीस जून तक शहर के सभी छोटे बड़े 42 नालों की सफाई पूरी हो जाएगी। शहर में जलभराव की समस्या आम है। थोड़ी सी बारिश होते ही शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ साथ सरकारी कार्यालयों में कजलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
मानसून को देखते हुए पालिका अफसर शहर में जलभराव न हो इसकी तैयारी में जुट गए हैं। शहर में छोटे और बड़े 42 नाले हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने बताया कि 30 जून तक सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन