फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   June 15 directed to overflowing ponds.

तालाबों को 15 जून तक लबालब कराने के निर्देश

Sat, 28 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 28 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
June 15 directed to overflowing ponds.
पुष्कर तालाब - फोटो : अमर उजाला

डीएम अनिल ढींगरा ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में चयनित 102 तालाबों में से 62 मनरेगा और 27 वित्त निधि से खुदाई कर लबालब कराए जाए। वह कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 15 जून तक सभी तालाबों को पानी से लबालब करा दिया जाए। तालाबों के खुदाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बरतने पर संबंधित एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बीडीओ सिंभावली ने बताया कि उनके विकास खंड में 19 तालाब चयनित हुए हैं, इसमें दो वित्त तथा 17 मनरेगा से भरे जाएंगे। बीडीओ हापुड़ ने कहा कि विकास खंड हापुड़ में 22 तालाब चयनित हुए हैं जिनमें से 11 मनरेगा तथा 11 वित्त निधि से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि 47 तालाब चयनित किए गए हैं, जिनमें से 22 तालाबों में कार्य शुरू करा दिया गया हैं। बीडीओ धौलाना में 16 तालाब चयनित हुए हैं 15  तालाबों का कार्य मनरेगा से किया जाएगा।

डीएम ने 15 जून तक सभी तालाबों को भरने के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अभियंता जल निगम को नल रिबोर करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी गण व बीडीओ टीम बनाकर कार्य करें और अन्य सूखे तालाबों को भी खुदवाएं।


डीएम ने श्रमायुक्त को निर्देश दिया कि वह श्रमिकों को पंजीकृत कर विकास खंडों में कैंप लगाकर साइकिल वितरण की तैयारी पूरी कर लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू, जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा, परियोजना निदेशक  प्रमोद कुमार के अलावा जिले के सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed