Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   judgement committee

Hapur News: न्यायिक कमेटी के समक्ष कल दर्ज होंगे बयान

Thu, 14 Sep 2023 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
judgement committee
लाठीचार्ज कांड-
विज्ञापन

हापुड़। हाईकोर्ट द्वारा गठित की गई न्यायिक कमेटी के समक्ष अधिवक्ता कल प्रयागराज जाकर अपने बयान दर्ज कराएंगे। हापुड़ से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है। कमेटी के समक्ष अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ साक्ष्य भी प्रस्तुत करेंगे।
बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस के खिलाफ 29 अगस्त को तहसील चौपला जाम करके धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें करीब तीस अधिवक्ता घायल हो गए। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की जांच के लिए शासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया। वहीं, प्रयागराज हाईकोर्ट ने भी स्वयं संज्ञान लिया और मामले की जांच के लिए एक न्यायिक जांच कमेटी का गठन किया। न्यायिक जांच कमेटी में हाईकोर्ट के तीन जज, हाईकोर्ट के महाअधिवक्ता, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन


एसोसिशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि न्यायिक जांच कमेटी के समक्ष हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक, पूर्व अध्यक्ष अजीत चौधरी, अधिवक्ता आलोक शर्मा व अमित कौशिक अपने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयागराज गए हैं। कमेटी के समक्ष पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के साक्ष्य जिसमें वीडियो व फोटा आदि भी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले को लेकर हाईकोर्ट में एक वाद विचाराधीन है। जिसमें पंद्रह सितंबर की तिथि नियत थी। जो अब 18 सितंबर हो गई है। उक्त तिथि पर भी हापुड़ के अधिवक्ता हाईकोर्ट में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि मामले में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने भी एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी जांच के लिए शुक्रवार को हापुड़ आएगी। जो दो दिन क्षेत्र में रहकर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed