{"_id":"6a14809e1f23551df204376d","slug":"jms-cricket-academy-won-the-match-by-six-wickets-due-to-veers-century-innings-hapur-news-c-135-1-hpr1003-142008-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वीर की शतकीय पारी से जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वीर की शतकीय पारी से जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
जेएमएस एकेडमी पर हुए क्रिकेट मैच की विजेता टीम। संवाद
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सुधांशु इलेवन और जेएमएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में वीर तोमर की शतकीय पारी की बदौलत जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीत हासिल की। मैच में वीर तोमर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुधांशु इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसमें तरुण ने 36 रन, सूर्य प्रताप ने 36 रन, सुधांशु ने 27 रन, विशाल तोमर ने 23 रन का योगदान दिया। जेएमएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जैद ने पांच ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट, जिशान सैफी ने पांच ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वीर तोमर और आयुष ने भी एक एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे जेएमएस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 19 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया। इसमें वीर तोमर ने 102 रन, मोहम्मद इंशाद ने 33 रन, अर्जुन कसाना ने 29 रन का योगदान दिया। सुधांशु इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश, तरुण और शौर्य ने एक एक विकेट हासिल किया। मैच में शतकीय पारी खेलने वाले वीर तोमर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।