{"_id":"6797b7787e7f252de7098d47","slug":"jewellery-stolen-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119676-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ई रिक्शा में सवार दंपती के बैग से लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ई रिक्शा में सवार दंपती के बैग से लाखों के गहने चोरी
Mon, 27 Jan 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक ई-रिक्शा में सवार दंपती के बैग से चोरों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बिजनौर जनपद के गांव शेखपुरा चौहड़ निवासी कपिल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी वंदना देवी के साथ 23 जनवरी को किसी रिश्तेदारी में जाने के उद्देश्य से हापुड़ आए थे। बुलंदशहर रोड बाईपास से ई-रिक्शा में रेलवे स्टेशन के लिए सवार हुए थे। जैसे ही वे तहसील चौपला के पास पहुंचे तो 5-6 अज्ञात लोग ई-रिक्शा में सवार हो गए और उनके ट्राॅली बैग से गहने चोरी कर कुछ दूरी पर उतर गए।
बैग में पीड़ित की पत्नी के सोने व चांदी के गहने थे। काफी तलाश करने पर आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील चौपले के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।