{"_id":"5929cb844f1c1bbf4753655e","slug":"je-accused-women-of-indecency-demonstrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई पर महिला से अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई पर महिला से अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 28 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर फगौता गांव में शुक्रवार रात घर में घुसकर जेई ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर जेई मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मामले में जेई द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर कड़ी आपत्ति जताई। शुक्रवार रात शाहपुर फगौता गांव में महिला अपने घर में अकेली थी। तभी नशे की हालत में जेई पहुंचा और महिला के साथ अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि जेई ने झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो अंधेरे का फायदा उठाकर जेई भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जेई को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। सुबह के समय घटना के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हुए और जेई द्वारा चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने का विरोध किया।
आक्रोशित लोगों ने बताया कि नशे की हालत में जेई ने महिला के साथ पहले अभद्रता की और फिर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। रुपये देने से इंकार करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने उलटा जेई की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनके पक्ष को नहीं सुना गया। उधर, जेई ने बताया कि वह छापेमारी के लिए गया था, जहां उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। लोगों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि जेई भास्कर गुप्ता की तहरीर के आधार पर प्रमोद, उसकी पत्नी देवी, अरुण, अन्नू के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोतवाल को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।