फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jayant Chaudhary to welcome worker.

जयंत चौधरी के स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता

Sat, 18 Jun 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 18 Jun 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary to welcome worker.
जयंत ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का शनिवार को ततारपुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के आने की सूचना पर सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता ततारपुर बाईपास पर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटा की देरी से पहुंचे जयंत चौधरी की एक झलक पाने को तेज धूप में भी कार्यकर्ता बेकरार दिखे। उन्होंने फूल माला पहनाकर जयंत चौधरी का स्वागत किया। रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने क्षेत्र की समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि जिले के गन्ना किसानों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना मिल मालिक और प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत से किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है। इस पर जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।

स्वागत करने वालों में ओमपाल सिरोही, सुरेंद्र सिरोही, रविंद्र तेवतिया, लोकेश प्रधान, टेनपाल, कुलदीप चौधरी, रामपाल सिंह, ओमदत्त चेयरमैन, राजबीर सिंह, ज्ञान सिंह एडवोकेट, अशोक प्रधान, डा.एसपी सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रोफेसर अब्बास अली आदि मौजूद रहे।

रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने युवाओं के साथ एनएच-24 पर गांव नली हुसैनपुर के सामने जयंत चौधरी का भव्य स्वागत किया। वहां करीब 10 मिनट तक रुके जयंत ने युवाओं की समस्याओं को सुना।

गौरव प्रताप ने बताया कि जिले में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशासनिक अफसरों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। संसाधन नहीं मिलने के कारण युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। इस दौरान प्रमोद प्रधान, मनोज प्रधान, योगेंद्र प्रधान, जसवंत त्यागी, नरेंद्र सिंह चेयरमैन, प्रदीप गढ़ी आदि मौजूद रहे।

रालोद की सपा ओर अन्य पार्टियों से गठबंधन की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगाते हुए जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं की सहमति पर विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। कार्यकर्ताओं ने भी उनके निर्णय को सराहा।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के नेतृत्व में नली हुसैनपुर मोड़ पर स्वागत समारोह में हुई बातचीत में बताया कि रालोद के गठबंधन की चर्चाओं को मीडिया में प्रमुखता से दिखाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

रालोद ने फिलहाल किसी से गठबंधन नहीं किया है और न ही इसके बारे में सोचा है। उन्होंने बताया कि एमएलसी और जिला पंचायत चुनाव में उनका सपा से जरूर गठबंधन हुआ था।


कुछ राजनैतिक दल विधानसभा चुनाव को भी उक्त चुनाव से जोड़कर रालोद के गठबंधन की चर्चा उड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की सहमति पर ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed