{"_id":"7f434a3c2dd140a6285d2b67d30b15e8","slug":"jats-occupy-the-toll-plaza-nh-24-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों का टोल प्लाजा पर कब्जा, एनएच-24 जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों का टोल प्लाजा पर कब्जा, एनएच-24 जाम
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज के सैकड़ों लोगों ने ततारपुर बाईपास पर टोल प्लाजा पर जाम लगाकर हंगामा किया। इससे एनएच-24 करीब एक घंटे तक जाम रहा।
जाम लगते ही पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को नहीं रोका। प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। हंगामे को देखते हुए एनएच-24 पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर जाट समाज के लोगों ने ततारपुर बाईपास के पास स्थित वृंदावन गार्डन में पंचायत की।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के जाटों की कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। जाटों को उनका हक दिलाया जाएगा।
समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि हरियाणा के जाटों के आंदोलन को समर्थन दिया जाता है। बिजेंद्र किल्हौड़ा ने निर्दोष जाटों पर गोली चलवाने की निंदा की।
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता डा. केपी सिंह ने और संचालन पूर्व प्रधान कर्मवीर सिंह ने किया। देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि जाटों को उनका हक हर हाल में दिलाया जाएगा।
जाट समाज के लोगों ने एनएच 24 स्थित ततारपुर टोल पर कब्जा कर लिया। आरक्षण की मांग कर नारेबाजी की। जाम लगते ही पुलिस ने रूट डायवर्जन करा दिया।
ज्ञापन में संसद में अध्यादेश लाकर आरक्षण कानून लाने, आरक्षण आंदोलन में मारे गए जाट भाइयों को शहीद का दर्जा देेने, उनके परिवारों को पांच-पांच करोड़ रुपये देने और घायलों को 10-10 लाख रुपये देने की मांग की।
वहां पर भाकियू के चौधरी रामपाल सिंह, यशवीर सिंह, प्रधान गौरव प्रताप, आदेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पति दीपक चौधरी, संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, सुशील कुमार बब्बल, टिल्लू, युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, रालोद के गौरव चौधरी, चौधरी दर्शन सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
जाटों के हंगामे के दौरान सुबह से ही ततारपुर टोल प्लाजा पुलिस छावनी बना रहा। सीओ विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक गढ़ वीरेंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी हापुड़ राजेश वर्मा, एसओ हापुड़ देहात दीक्षित त्यागी भारी पुलिस और पीएसी के जवान के साथ मौजूद रहे।