{"_id":"6aa98195f34df89087078fbf","slug":"jat-mahasabha-bharat-to-march-to-the-sp-office-today-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148430-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज एसपी दफ्तर पर कूच करेगी जाट महासभा (भारत)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज एसपी दफ्तर पर कूच करेगी जाट महासभा (भारत)
विज्ञापन
हापुड़। बदनौली गोलीकांड के बाद अब राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में बुधवार को एसपी कार्यालय कूच करेगी। इसके लिए समाज के लोगों को बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया गया है। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई एकतरफा कार्रवाई का विरोध व दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। दूसरे पक्ष के एकजुट होने पर पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि बदनौली प्रकरण में महासभा की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय संगठन प्रभारी गजेंद्र सिंह नीलकंठ, विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर, विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विनोद राठी, राष्ट्रीय महासचिव अजय पाल प्रमुख, विपिन चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहित मलिक, प्रदेश प्रवक्ता अमित जाखड़, मेरठ मंडल अध्यक्ष भानु सिद्धु, युवा जिलाध्यक्ष मनिंदर मसंद व सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। यह प्रतिनिधि मंडल एसपी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात करेगा।
कार्यकर्ताओं को भीड़ के साथ पहुंचने का आह्वान : महासभा जारी सूचना में पदाधिकारियों की ओर से सभी पदाधिकारियों को अपनी टीम और समाज के अधिक से अधिक लोगों के साथ बुधवार 16 सितंबर को सुबह 9:30 बजे मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री बोहरा साहिब पर एकत्र होने को कहा गया है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों का कहना है कि बदनौली प्रकरण में समाज के लोगों पर एकतरफा कार्रवाई की गई। गोली और पथराव दोनों ओर से हुआ था लेकिन इसके बाद पुलिस ने मामले में एकतरफा कार्रवाई ही की ह।ै