फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jam on the highway could cry.

कल भादो अमावस्या, हाईवे पर रुला सकता है जाम

Tue, 30 Aug 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 30 Aug 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
Jam on the highway could cry.
जाम। - फोटो : अमर उजाला

भादो माह की अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बृहस्पतिवार को आसपास के प्रदेशों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके चलते हाईवे पर वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ सकता है। स्नान को लेकर तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


भादो अमावस्या पर बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी श्रद्धालु लगाएंगे। इसके लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के लाखों श्रद्धालु गंगानगरी में पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते तीर्थनगरी में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही बाजारों में दुकान सजने लगी हैं। वहीं, सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में भक्तों का आगमन होने से रंगत बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि भादो माह की अमावस्या के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को प्रात:काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान प्रारंभ होगा। जो सूर्यास्त होने तक निरंतर चलेगा।

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि भादो अमावस्या पर तीर्थनगरी में आने वाले भक्तों के मद्देनजर हाईवे को जाममुक्त रखने के साथ ही उनकी सुरक्षा के के लिए पूरी तरह चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं।


हाईवे पर जाम लगने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकते हैं।

मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed