फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   jam on brijghat ganga flyover

Hapur News: अमरोहा से गढ़ तक हाईवे हुआ वन-वे , गंगा पुल पर लगा जाम

Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
jam on brijghat ganga flyover
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर ब्रजघाट गंगा पुल पर अमरोहा से वन वे होने के कारण भीषण जाम लग गया। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सावन मास के चौथे सोमवार को लेकर अमरोहा पुलिस ने शुक्रवार की रात से यातायात वन-वे कर दिया गया है। जिसके चलते शुक्रवार की रात करीब दस बजे ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम लग गया। दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद को जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे में जाम खुलवाया। इस दौरान उमस भरी गर्मी के कारण यात्रियों के पसीने छूट गए। बता दें कि सोमवार को जलाभिषेक के चलते मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल समेत अन्य जनपदों के शिवभक्त शुक्रवार से ब्रजघाट गंगा पहुंचकर जल भरना शुरू कर देते हैं, शनिवार की सुबह स्नान करके अपने गंतव्य को लौटना शुरु कर देते हैं। जिसके कारण शुक्रवार की रात से अमरोहा में वन वे कर दिया गया। जिससे नेशनल हाईवे 9 पर एक साइड वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि अमरोहा में वन वे के कारण जाम की स्थिति बन गई थी, पुलिस टीम को लगाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed