फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jam in the trap will not Kanvdion.

जाम के झाम में नहीं फंसेंगे कांवड़ियां

Fri, 29 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 29 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jam in the trap will not Kanvdion.
कांवड़ियों को फंसना नही पड़ेगा - फोटो : अमर उजाला

जाम के झाम में कांवड़ियों को फंसना नही पड़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में 18 स्थानों पर 64 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इससे जिले की यातायात व्यवस्था सुचारु रह सकेगी।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के मद्देनजर जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इससे जाम के झाम में फंसकर कांवड़ियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर तिराहा, मेरठ चौराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग चौपला, दिल्ली रेलवे फाटक, मेरठ पुल के ऊपर, सबली मंदिर कट के पास,
विज्ञापन


थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर ओवरब्रिज, साइलो द्वितीय चौकी, गढ़ रोड रेलवे फाटक गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में ब्रजघाट, स्याना चौपला, पिलखुवा थाना क्षेत्र में बस अड्डा, मोदीनगर तिराहा, छिजारसी पेट्रोल पंप, चंडी मंदिर पर 64 यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी/यातायात विशाल यादव ने बताया कि सभी चयनित स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी हाल में जाम की स्थिति या मार्ग अवरुद्ध नहीं होने देना है।

चौराहों से कांवड़ियों के गुजरने के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए और ट्रैफिक का ध्यान रखा जाए ताकि कोई हादसा न हो।

कांवड़ यात्रा को लेकर सरकारी अस्पताल तैयार हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सबली मंदिर, बाबूगढ़ स्थित ग्राम छपकौली शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन हापुड़, मिशन अस्पताल, बस अड्डे में 24 घंटे चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।

धौलाना, हापुड़, पिलखुवा, सिंभावली स्थित सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। दवाई व अन्य संसाधन मौजूद रहेंगे। इनके अलावा शहर में खान नर्सिंग होम, देवनंदनी अस्पताल, बाबूगढ़ में दया नर्सिंग होम, दीप नर्सिंग होम,

पिलखुवा में सरस्वती मेडिकल इंस्टीट्यूट, रामा मेडिकल रिसर्च  सेंटर, लाला श्रीराम मेडिकल हास्पिटल, गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ नर्सिंग होम, जीवन रेखा नर्सिंग होम में आपात स्थिति में चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 14 प्राइवेट एंबूलेंस और 3 सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के कांवड़ियां तो निकल चुके हैं। अब आसपास के जिलों के कांवड़ियों का लौटना शुरू हो गया है।  कांवड़ यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर महिला और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

भोले बाबा की भक्ति में मस्त होकर कांवड़िये जमकर थिरक रहे हैं। वहीं ब्रजघाट गंगा से कांवड़ लेने आ रहे शिव भक्तों का भी आवागमन तेज हो गया है।  इससे तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ने के साथ ही रंग बिरंगी कांवड़ों से दुकानें सज उठी हैं।

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली समेत विभिन्न स्थानों से बस, ट्रेन, ट्रक, कार, बाइक, टेंपो आदि से शिवभक्त आ रहे हैं। वहीं हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेने गए बुलंदशहर और अलीगढ़ के शिवभक्तों की वापसी शुरू हो गई है।

ये ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने के बाद गढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े संपर्क मार्गों से अपने गंतव्य स्थलों को जा रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट में चहल पहल बढ़ने के साथ ही हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

एसडीएम शमशाद हुसैन ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर कांवड़ यात्रा के दौरान कोई शिवभक्त गंगा में डूबा तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी पर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। गंगा किनारे बल्लियां लगवाकर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही प्लास्टिक की रस्सी भी बंधवा दी हैं।

जिससे कि बैरिकेडिंग के आगे निकलने के बाद भी रस्सी को पकड़कर गंगा में डूबने से बचा जा सके। मेरठ, दिल्ली और बुलंदशहर रोड पर कई गावों में कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। इनमें शिवभक्तों के विश्राम से लेकर उनके खान-पान समेत नाश्ते की व्यवस्था की हुई है।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसर में चेकिंग की। शिवरात्रि का त्योहार नजदीक आते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसके तहत डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह,

एसएसआई हरपाल सिंह और चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने शुक्रवार को ब्रजघाट गंगानगरी का दौरा किया। इस दौरान धर्मशाला, आश्रम, मंदिर परिसर, आरती स्थल, गंगा पुल, मुख्य बाजार, शिव चौक, गंगा तट समेत कांवड़ियों के आवागमन से जुड़े सभी स्थानों के सुरक्षा बंदोबस्त का बारीकी के साथ निरीक्षण किया।

संदिग्धों की धरपकड़ के उद्देश्य से भीड़ वाले स्थानों पर मैटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई। डीएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा से जुड़े बंदोबस्त में कोई भी लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने मेरठ रोड पर साइलो द्वितीय चौकी से लेकर बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के पास तक सड़क पर वाहनों का आवागमन वन वे कर दिया है। जबकि सड़क के दूसरे भाग में कांवड़िये चलेंगे।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला पुलिस ने मेरठ-बुलंदशहर रोड को वन वे कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) विशाल यादव ने बताया कि सड़क को वन वे कर दिया गया है, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सभी सेक्टर और जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर हैं। उन्होंने बताया कि लेपर्ड बाइक पर सवार जवानों को निर्देशित किया गया है कि लगातार गश्त पर रहें और कांवड़ियों के लिए बनाए गए रास्ते पर किसी अन्य को न चलने दें।

सड़क दुर्घटना रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएं। नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाए। अगर इसका उल्लंघन हुआ तो ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भी हाईवे पर भारी वाहन फर्राटा भर रहे हैं। बता दें कि सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी सहित पूरे वेस्टर्न यूपी में हाई अलर्ट घोषित है।

इसके चलते हापुड़ और अमरोहा के पुलिस-प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत होने पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे को भारी वाहनों के लिए बंद करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसके तहत 28 जुलाई की देर शाम को ही भारी वाहनों का आवागमन रोक कर उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकालने की व्यवस्था चालू कर दी गई थी,

लेकिन अमर उजाला टीम ने अगले ही दिन शुक्रवार को रूट डायवर्जन की जमीनी हकीकत परखी तो हकीकत कुछ और ही सामने आई। जनपद अमरोहा के गजरौला की तरफ से भारी वाहन धड़ल्ले के साथ ब्रजघाट होकर गढ़ की ओर आ रहे थे।

इसी तरह गढ़ की तरफ से ब्रजघाट होने के बाद माल वाहक वाहन बेखौफ गजरौली की तरफ कूच कर रहे थे। रास्तों में खड़ी पुलिस भारी वाहनों को इशारा कर रोक तो रही थी लेकिन सुविधा शुल्क मिलते ही उन्हें आगे बढ़ा दिया जा रहा था।


डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वह खुद इसका औचक निरीक्षण करेंगे। कोई भी बड़ा वाहन हाईवे पर आता-जाता मिला तो संबंधित पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed