{"_id":"575ec92b4f1c1bb26511b651","slug":"jam-hostile-residents-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से फिर फूले शहरवासियों के हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से फिर फूले शहरवासियों के हाथ-पांव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 13 Jun 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरने लगी है। सोमवार को तहसील चौपला पर लगे भीषण जाम ने लोगों को गर्मी में परेशान कर दिया। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिस कारण आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। सोमवार को एक बार फिर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
कुछ ही देर में यहां भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर हो गया। भीषण गर्मी में जाम को खुलवाने के लिए गर्मी में यातायात पुलिसकर्मी काफी मशक्कत करते दिखाई।
विज्ञापन
काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को जाम से निजात दिलाया।