फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jam gasp city, police looked helpless.

जाम से हांफा शहर, पुलिस दिखी बेबस

Sat, 18 Feb 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 18 Feb 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Jam gasp city, police looked helpless.
जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिन से लेकर रात तक शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से लोग हलकान हैं। शनिवार को पूरे दिन सड़कों पर जाम की स्थिति रही। शाम के समय शादियों  के चलते हालात और बदतर हो गए।

विज्ञापन


जाम से निजात के लिए पुलिस कर्मी भी बेबस दिखे।  शनिवार सुबह नगर के प्रमुख चौराहों में शामिल तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग सहित अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर हालात बिगड़े तो पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे कर जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए। लेकिन शाम होते ही शादियों का दौर शुरू हुआ तो शहर बुरी तरह जाम से हलकान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर लोग जाम में फंसे रहे। मेरठ रोड स्थित ओवरब्रिज से लेकर मेरठ तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जबकि दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। लोगों को जाम में फंसकर गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।

वाहनों के दबाव के कारण लगे जाम से पुलिस भी हलकान रही। खानापूर्ति के नाम पर जाम से निजात के लिए पुलिस प्रयास करती रही। कुल मिलाकर जाम के झाम से जनता बेबस रही।


यातायात प्रभारी योंगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों के दबाव से जाम लग रहा है। शादियों के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी प्रयासरत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed