फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   jam-damaged town.

जाम से बिगड़े शहर के हालात

Mon, 24 Oct 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 24 Oct 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
jam-damaged town.
अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसी जाम में - फोटो : अमर उजाला

दीपावली करीब होने का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। सोमवार को दिन निकलते ही नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। प्रमुख चौराहों पर पूरे दिन जाम के हालात रहे।

विज्ञापन


हालात इतने विकट हो गए कि सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। शाम तक सड़क पर वाहन रेंगते रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी दिनभर मशक्कत करते रहे।

सोमवार को दिन निकलते ही नगर के प्रमुख चौराहों में शामिल तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड पर वाहनों की कतार लग गई। चंद मिनटों में जाम से हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली वाहन फंसने से बच्चे देर से स्कूल पहुंचे तो ऑफिस जाने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद स्थिति और बदतर हो गई। एंबुलेंस से लेकर सरकारी अधिकारियों की गाड़ी भी जाम के झाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जाम से निजात के लिए पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत करते रहे। शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने कहा कि त्योहार के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है।

जाम से निजात के लिए पुलिस प्रयासरत है। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी जाम से निजात के लिए पुलिस की मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed