{"_id":"6a3eb2716e680a0d5609a6b9","slug":"it-was-the-son-himself-who-along-with-his-friends-squandered-one-lakh-rupees-belonging-to-his-father-on-having-a-good-time-in-dehradun-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143728-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: देहरादून में मौज मस्ती के लिए बेटे ने ही दोस्तों संग उड़ाए थे पिता के एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: देहरादून में मौज मस्ती के लिए बेटे ने ही दोस्तों संग उड़ाए थे पिता के एक लाख रुपये
विज्ञापन
पिलखुवा थाना पुलिस ने पकड़े एक लाख की चोरी के आरोपी। संवाद
हापुड़। मुकीमपुर निवासी पुजारी के एक लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पुजारी के बेटे और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देहरादून में मौज मस्ती के लिए चोरी थी। हालांकि पुजारी ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम, बैग और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया।
बृहस्पतिवार को मुकीमपुर निवासी पुजारी सतीश ने पुलिस को एक लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पुलिस को तीन बाइक सवार एक लाख रुपये का थैला ले जाते हुए नजर आए। पीड़ित सतीश थैले को टांगकर सड़क किनारे लघुशंका के लिए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया था।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी गौरव, विक्की उर्फ ब्रेटली, मनीष और गांव डूहरी निवासी आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी पीड़ित पुजारी सतीश के पुत्र गौरव ने बताया कि उसे पहले से जानकारी थी कि उसके पिता बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रहे हैं। इसके बाद चारों ने दो बाइक से पीछा किया। सन साइन होटल के पास पीड़ित के वाहन से उतरकर लघुशंका के लिए जाते ही छोटा हाथी वाहन पर टंगा बैग चोरी कर लिया। बाद में चारों ने रुपये आपस में बांट लिए लेकिन खर्च करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी योजना इस धनराशि से देहरादून में कुछ दिन अय्याशी करने की थी। रुपये हाथ में आते ही उन्होंने इसकी तैयारी भी कर ली थी। कार बुक करने के साथ फास्टैग आदि भी रिचार्ज करा लिया गया था लेकिन रवानगी से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपियों से यह हुई बरामदगी
आरोपी गौरव से 30 हजार रुपये, चोरी का बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल, आरोपी विक्की उर्फ ब्रेटली से 40 हजार रुपये, अवैध तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल, आरोपी मनीष से 15 हजार रुपये व मोबाइल और आरोपी अमित से 15 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक भी सीज कर दी गईं।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी गौरव के खिलाफ थाना भोजपुर में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। विक्की उर्फ ब्रेटली के खिलाफ थाना पिलखुवा में चार, थाना भोजपुर में पांच और थाना गुलावठी में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मनीष और अमित के खिलाफ वर्तमान मुकदमा पहला दर्ज हुआ है।