फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Irrigation of sugarcane will be showered by water.

पानी की बौछार कर होगी गन्ने की सिंचाई

Wed, 10 May 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 10 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Irrigation of sugarcane will be showered by water.
गन्ना - फोटो : अमर उजाला

गन्ने की फसल की पानी से बौछार कर सिंचाई किये जाने का प्रथम प्रोजेक्ट मंगलवार को रसूलपुर गांव में चालू हो गया है। इसके लिए सरकार, गन्ना विकास समिति और चीनी मिल से अनुदान दिया जा रहा है। इससे कम लागत से अधिक गन्ने की पैदावार ली जा सकती है।

विज्ञापन


सिंभावली चीनी मिल के गन्ना विकास प्रबंधक विपिन कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से सिंचाई करने पर बहुत कम पानी खर्च होता है तथा बरसात की तरह हर पौधे की सिंचाई बूंद बूंद पानी पड़ने से होती है।
विज्ञापन


इससे खेत में नमी बनी रहती है तथा ऐसा नहीं होता कि कहीं सिंचाई हो गयी और कहीं ऊंचे नीचे के कारण सिंचाई होने से रह जाए। गन्ने की पैदावार भी करीब 30 प्रतिशत तक अधिक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लगाने के बाद खाद, कीटनाशक आदि के लिए अलग से मजदूर की आवश्यकता नहीं पड़ती बल्कि इसकी मशीन ले जुड़े पानी के ड्रम में ही खाद और अन्य दवाइयां डाल दी जाती हैं जिनका बूंद बूंद पानी के साथ संतुलित छिड़काव हो जाता है।   

उन्होंने बताया कि रसूलपुर में प्रगतिशील किसान सत्येन्द्र सिंह के खेत में यह प्रोजेक्ट लगाया गया है। एक हेक्टेयर में गन्ने की फसल के लिए इस प्रोजेक्ट को लगाने पर एक लाख तीस हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

इनमें से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 हजार रुपये का सरकार से अनुदान मिलता है। जबकि 30 हजार रुपये गन्ना विकास परिषद सिंभावली की ओर से तथा 20 हजार रुपये सिंभावली चीनी मिल की ओर से अनुदान मिला है। बाकी रकम किसान को स्वयं लगानी पड़ी है।


इस प्रोजेक्ट की मशीन सप्लाई करने वाली कंपनी के प्रबंधक मुकेश विश्व कर्मा,मुकेश राय, धनंजय कुमार,गन्ना विकास अधिकारी  दिनेश कुमार और नागेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed