फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Irregularities in tender.

टेंडर में अनियमितता, डीएम से मिले जिला पंचायत सदस्य

Mon, 18 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in tender.
टेंडर प्रक्रिया की जांच कराने के लिए डीएम से मिले - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत की ओर से निकाले गए टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता की जांच कराने के लिए सोमवार को कुछ जिला पंचायत सदस्य डीएम से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत कार्यालय में संसाधनों का भी दुरुपयोग हो रहा है। जिन टेंडर को दोबारा निकाला गया है। उनमें से कुछ काम पहले ही हो चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जिला पंचायत सदस्य अमृता कुमार, उनके पति भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार, कृष्णकांत सिंह हूण, उमेश वर्मा, आबिदा, जिला पंचायत सदस्य पति लल्लू सिंह और शेर सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला पंचायत ने 15 और 16 अप्रैल को विभिन्न समाचार पत्रों में विकास/निर्माण कार्यों की सूची का विज्ञापन जारी किया था। यह कार्य कुल नौ करोड़ से अधिक के हैं। बोर्ड बैठक 12 मार्च 2016 को हुई। उसमें 2015-16 और 2016-17 की वार्षिक बजट पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें यह बताया गया था कि 2015-16 के बजट में से अधिक धनराशि नौ करोड़ से अधिक है। जिसमें विकास और निर्माण कार्य के लिये 5.75 करोड़ की धनराशि का प्रावधान था। इसी आधार पर सभी सदस्यसें ने 25 से 30 लाख रुपये तक के इंटरलॉकिंग द्वारा विभिन्न रास्तों के निर्माण के लिये प्रस्ताव मांगे गए थे।

अन्य मदों के लिए स्वीकृत करीब 3.26 करोड़ की धनराशि का दुरुपयोग भी विकास कार्यों की मद में किया गया है। बोर्ड बैठक में ऐसा प्रस्ताव भी आया था, जिसमें कहा गया कि 50 प्रतिशत कार्य सभी सदस्यों को मिलेंगे और 50 प्रतिशत कार्य अध्यक्ष द्वारा करवाए जाएंगे।

कुछ जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर मात्र 15-20 लाख रुपये तक के कार्य मंजूर किये गए और अध्यक्ष के नजदीकी लोगों को 50-70 लाख रुपये तक के कार्य मंजूर किए गए। पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आवंटित लालबत्ती लगी गाड़ी कुछ अन्य लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है।


पंचायत कार्यालय में सत्ताधारी दल के नेताओं का अनावश्यक रूप से बैठना तथा वहां के कामकाज को प्रभावित किया जा रहा है। डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि नियमानुसार मामले की जांच कराई जायेगी। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी लता खटीक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed