फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Insulators burst from 16 hours electricit cut.

इंसुलेटर बर्स्ट होने से 16 घंटों गुल रही बिजली

Fri, 23 Sep 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 23 Sep 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Insulators burst from 16 hours electricit cut.
बिजली - फोटो : demo pic

इंसुलेटर बर्स्ट होने से 16 घंटों तक बिजली सप्लाई गुल रही। इससे गढ़-ब्रजघाट समेत क्षेत्र के 25 गांवों में हजारों परिवारों को पेयजल किल्लत के साथ ही गर्मी और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ा।

विज्ञापन


सिंभावली के बड़े बिजलीघर से आ रही 33 केवीए की हाइटेंशन लाइन के इंसुलेटर में बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे बर्स्ट हो गया, जिससे गढ़ में हाईवे किनारे स्थित नगरीय बिजलीघर को आ रही बिजली लाइन का तार टूटकर देहात बिजलीघर से जुड़ी लाइन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


जिससे स्पार्किंग होने पर दोनों लाइनों के तार टूटकर गिर पड़े और फिर सप्लाई पूरी तरह गुल हो गई। बिजली सप्लाई ठप होने से स्कूल-कॉलेजों से जुड़े स्टूडेंट्स अपना होमवर्क भी पूरा नहीं कर पाए। लोगों को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप में जागकर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका और जल निगम समेत सबमर्सेबिल से जुड़े हजारों परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा। उन्हें मजबूरी में हैंडपंपों का उथला पानी पीने को मजबूर होना पड़ा। रात में सात बजे गुल हुई बिजली सप्लाई 16 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे सुचारु हो पाई।

व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, अमल गोयल, लालू गुरु का कहना है कि बिजली सप्लाई न आने से चौतरफा दिक्कत झेलनी पड़ी हैं। इससे गढ़-ब्रजघाट समेत जनूपुरा, खिलवाई, दौताई, अठसैनी, बिहूनी, बागड़पुर, भोगापुर, सिकंदरपुर, सालारपुर, पलवाड़ा, पसवाड़ा, मुहम्मदपुर समेत 25 गांवों की बिजली गुल रही।


एक्सईएन भूप सिंह राघव का कहना है कि सिंभावली के बड़े बिजलीघर से आ रही 33 हजार वोल्टेज वाली लाइन के इंसुलेटर बर्स्ट होने से नगर और देहात की लाइन के तार टूटकर गिरने से सप्लाई ठप रही थी। जिसे शुक्रवार की सुबह 11 ठीक कराकर सप्लाई पूरी तरह सुचारु करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed