{"_id":"57752bee4f1c1b576179baec","slug":"instant-ticket-scalpers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 30 Jun 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
तत्काल टिकट की कालाबाजारी में आरपीएफ की टीम ने जिला बुलंदशहर के जहांगीराबाद में छापामार कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आरपीएफ को तत्काल कोटे के सात टिकट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी एसएम असलम ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तत्काल टिकटों में कालाबाजारी की जा रही है। इस सूचना पर आरपीएफ ने जगह-जगह छापामार कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के जहांगीराबाद में छापा मारकर उमेश कुमार नाम को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तत्काल कोटे के सात टिकट बरामद हुए है। जांच में इस बात का पता चला है कि उस व्यक्ति ने जो आईडी रेलवे में बना रखी थी, उससे सिर्फ नार्मल श्रेणी के टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
लेकिन एक फर्जी आईडी बनाकर उसने तत्काल टिकट की बिक्री की है। उमेश कुमार के खिलाफ रेलवे की धारा 143 के तहत कार्रवाई की गई है।