{"_id":"698ad79d7eb03471ac03832d","slug":"instacart-office-was-broken-into-and-rs-14-lakh-stolen-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: इंस्टाकार्ट कार्यालय का ताला तोड़कर 14 लाख रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: इंस्टाकार्ट कार्यालय का ताला तोड़कर 14 लाख रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 10 Feb 2026 12:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
इंस्टाकार्ट कार्यालय में चोरी की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एसपी आवास के पास स्थित इंस्टाकार्ट कार्यालय का ताला तोड़कर तीन चोर 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने कार्यालय कर्मचारी की तहरीर पर तीन चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर तीनों चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव दस्तोई निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि मेरठ रोड एसपी आवास के पास इंस्टाकार्ट सर्विस कंपनी का कार्यालय स्थित है। वह भी कार्यालय में नौकरी करते है। यहां नौकरी करने वाले सभी लोग सोमवार की शाम कार्यालय का ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर तीन चोर कार्यालय में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने कार्यालय के कैश रुप में रखी 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली और यहां से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने कार्यालय के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद वह कार्यालय के अंदर गए तो कैश रुप से 14 लाख रुपये की नकदी गायब थी। कार्यालय में चोरी की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कार्यालय में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो कैश रुप में लगे कैमरे में तीन चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस फुटेज में आए तीनों चोरों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार्यालय कर्मचारी की तहरीर पर तीन चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द पहचान कर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।