फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   inspection of sp in brijghat

Hapur News: एसपी ने ब्रजघाट में परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 08 Jul 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Jul 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
inspection of sp in brijghat
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा और एसडीएम ने ब्रजघाट में सुरक्षा व्यवस्था परखीं। इस दौरान एसपी ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी रूट डायवर्जन में लापरवाही न बरते, यदि कहीं डायवर्जन के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन होता नजर आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा और एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने ब्रजघाट गंगानगरी पहुंचकर कांवडिय़ों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन की जांच की। एसपी ने ब्रजघाट में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से घाट के आसपास की गतिविधियां जांची। जिसके बाद गंगा नदी में बैरिकेडिंग देखी। एसपी ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को लेकर विभिन्न स्थानों के शिवभक्त ब्रजघाट पहुंचकर गंगा जल भरकर अपने गंतव्य को लौटेंगे। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूरी तरह से प्लानिंग की हुई है। इसके अलावा गंगा नदी में डूबने की घटना से बचाव के लिए निजी गोताखोर, नाविक समेत पीएसी वाहिनी की टीम भी सतर्क रहेगी।
विज्ञापन


गंगा घाट से लेकर हाईवे तक तैनात रहेगा पुलिस बल

एसपी ने बताया कि गंगा नदी, गंगा तट समेत सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिन स्थानों से कांवड़िये गुजरेंगे, उनके लिए पुलिस सतर्कता से ड्यूटी कर रही है। ब्रजघाट में पलवाड़ा चेक पोस्ट पर चार, होली चौक पर चार, आरती स्थल पर 13, पुलिस सहायता केंद्र पर एक, गोताखोर कार्यालय के पास एक, घंटाघर ब्रजघाट के पास एक, घाट नंबर 8 पर दो कुल 26 कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed