{"_id":"678d32f7ade82e55f00fdcc4","slug":"inspection-of-outsiders-hapur-news-c-306-1-gha1001-112156-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा नगरी में रह रहे बाहरी लोग के सत्यापन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा नगरी में रह रहे बाहरी लोग के सत्यापन की मांग
Sun, 19 Jan 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट। गंगा नगरी में दिन-प्रतिदिन बाहरी लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां रह रहे लोगों के पास न आईडी और ना ही कोई दस्तावेज है, ऐसे में गंगा नगरी में किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसको लेकर कोई भी अधिकारी जागरूक नहीं हो पा रहा है।
गंगा नगरी में हर माह पूर्णिमा और अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इन दोनों पर्व के अलावा यहां रोजमर्रा में भी हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और विभिन्न धार्मिक कर्मकांड़ों के लिए पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं को भिक्षुकों के रूप में रहने वाले लोगों के आतंक का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के पास कोई आधार कार्ड नही और न कोई पहचान पत्र है।
वहीं, स्थानीय स्तर पर इन लोगों के सत्यापन के लिए भी कोई कवायद नहीं की जा रही। जिससे भिक्षुक और साधु वेश में रह रहे यह बाहरी लोग कभी भी किसी के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पिछले सालों की तुलना में ऐसे लोगों की संख्या अब हजारों में हो चुकी है। तीर्थ पुरोहित राजकुमार लालू का कहना है कि भिखारी बनकर रहने वाले लोगों में कुछ अपराधी भी छिपे हो सकते हैं, ऐसे में गंगा नगरी में अभियान चलाकर इस तरह के लोगों का सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को निर्देशित कर जल्द ही गंगा नगरी में ऐसे लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना दस्तावेज यहां पर रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। - साक्षी शर्मा, एसडीएम