Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   inspection dint complete

Hapur News: 10 माह बीतने पर भी विकास कार्यों की नहीं हुई जांच

Mon, 12 May 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 12 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
inspection dint complete
हापुड़। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर, दयानगर के विकास कार्यों की जांच 10 माह बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई है। जांच में निकले निष्कर्ष की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे, नाराज ग्रामीणों ने अब डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन


ग्राम दयानगर निवासी संजय बंसल ने बताया कि पिछले साल 29 जुलाई व दो सितंबर को ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर, दयानगर के विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के आदेश दिए गए थे। जिस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व सहायक अभियंता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। यहां तक कि दोनों अधिकारी गांव में गए थे और जांच की बात कही थी। जांच के दौरान कई बड़े मामले भी सामने आए थे, लेकिन उक्त गांवों की जांच की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यहां तक कि शिकायतकर्ताओं ने कई बार कार्यालय में संपर्क किया, लेकिन कोई आख्या और जानकारी नहीं दी गई। मामले में डीएम से शिकायत करने वाले ग्रामीणों ने जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में देवेंद्र कुमार, हरीराज सिंह, कपिल त्यागी, पंकज त्यागी, गौरव त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed