{"_id":"577febc34f1c1b93477fba22","slug":"innocent-child-killed-by-a-current-of-cooler-plunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची की कूलर पर उतर रहे करंट ने जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची की कूलर पर उतर रहे करंट ने जान ली
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची की कूलर में उतरे करंट से मौत हो गई। सिंभावली की सुभाष विहार कॉलोनी में रहने वाले संदीप सिंघल गढ़ के डीआर इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापक हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी मितांगनी घर में खेते समय दरवाजे पर रखे कूलर से छू गई। इससे वह कूलर में उतर रहे कंरट की चपेट में आ गई। वह कूलर से चिपककर कांपने लगी। यह देखकर उसकी मां ने दौड़कर कूलर का स्विच बंद किया।
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी बच्ची को नर्सिंग होम ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अध्यापक संदीप सिंघल और स्कूल प्रबंधक डॉ.संदीप त्यागी समेत शिक्षक संजय कौशिक, बिजेंद्र, सुरेंद्र, संजय, शुएब, किशनवीर, सुषमा आदि अध्यापक घर पहुंचे। बच्ची की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मितांगनी दो बहनों में बड़ी थी, वह गढ़ के डीआर इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी।
पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता महेश शर्मा का कहना है कि वायरिंग कराने के दौरान एक्सट्रा अर्थिंग के साथ ही एमसीबी अवश्य लगवाएं। किसी सामान में करंट उतरने पर इससे सप्लाई ब्रेक डाउन हो जाती है।