{"_id":"663508bbb0ca39c54e01c005","slug":"inlaws-family-deny-marriage-hapur-news-c-306-1-gha1001-106566-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गोद भराई के बाद परिजनों ने शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गोद भराई के बाद परिजनों ने शादी से किया इन्कार
Fri, 03 May 2024 09:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 03 May 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गोद भराई की रस्म के बाद परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया। वहीं, युवती घर छोड़कर मंगेतर के पास पहुंच गई। शुक्रवार को युवक उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। युवती ने मंगेतर के साथ ही शादी करने की बात कही है।
शुक्रवार को एक युवक के साथ थाने पहुंची युवती ने बताया कि वह जनपद बुलंदशहर की है। उसका रिश्ता गढ़ नगर निवासी युवक के साथ हो गया था। रिश्ता तय होने के बाद परिजनों ने उसकी गोद भराई की रस्म भी कर दी। जिसके बाद वह अपने मंगेतर से फोन पर बात करने लगी। युवती ने बताया कि अब उसके परिजनों ने बिना कोई कारण बताए उसकी शादी करने से इन्कार कर दिया है। उसने परिजनों को शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। अब वह घर छोड़कर मंगेतर के पास पहुंच गई। युवती ने अपने मंगेतर के साथ ही शादी कराने की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोतवाली में ऐसा कोई मामला है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।