{"_id":"6671bcbcca5e97db4b0f75f6","slug":"injured-boy-died-in-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111735-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पटाखा फैक्टरी में झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पटाखा फैक्टरी में झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत
Tue, 18 Jun 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। अमरोहा में 14 जून को पटाखा फैक्टरी में झुलसे हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी युवक की मंंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव मोहल्ले में पहुंचते ही परिजनों व रिश्तेदारों को रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोहल्ला निवासी मुरारीलाल का 22 वर्षीय पुत्र भोला पिछले दस वर्षों से जिला अमरोहा थाना रजबपुर क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में काम कर रहा था। 14 जून को पटाखा फैक्टरी में काम करते वक्त वह बुरी तरह झुलस गया था। फैक्टरी मालिक व कामगारों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। यहां एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद भोला का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो परिजनों व रिश्तेदारों को रो रोकर बुरा हाल था। साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर मृतक भोला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराकर यहां से भागने का आरोप लगाया है।