फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   industrialist meeting

Hapur News: उद्योग बंधुओं की बैठक में उठा बिजली बिलों गड़बड़ी का मुद्दा

Tue, 25 Jul 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Jul 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
industrialist meeting
हापुड़। उद्योग बंधुओं की बैठक में मंगलवार को बिजली बिल में अतिरिक्त धनराशि जोड़कर भेजने, औद्योगिक क्षेत्र एमजी रोड की जल निकासी समेत कई प्रमुख मुद्दों को उठाया गया। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर, समस्याओं के जल्द निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन


बैठक में हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के बिजली के बिलों में अतिरिक्त धनराशि जोड़कर बिल भेजे जा रहे हैं। मोदीनगर रोड से 33 केवी की लाइन जो दिल्ली रोड से जुड़ी है, इसे हटवाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ततारपुर के पास सड़क जर्जर है, जलभराव की समस्या बनी रहती है। यहां से आवागमन में उद्यमियों को परेशानी होती है। मसूरी से धौलाना तक रोड का चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है। औद्योगिक क्षेत्र एमजी रोड के तीनों फेज में गैस पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग पर कार्रवाई नहीं हो रही है।टेक्सटाइल सेंटर में सीवर लाइन की व्यवस्था कराई जानी आवश्यक है, औद्योगिक क्षेत्र एमजी रोड में जर्जर विद्युत लाइनें हादसों का कारण बन रही हैं इन्हें ठीक कराया जाए। बैठक में विजय अग्रवाल, सुशील जैन, मनीष मक्खन, विजेंद्र लोहे वाले, प्रदीप माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed