{"_id":"65fe831035176a27840f48ac","slug":"industrial-feedor-increase-hapur-news-c-135-1-hpr1002-108904-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: औद्योगिक फीडराें का होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: औद्योगिक फीडराें का होगा विस्तार, बदलेंगे जर्जर तार
Sat, 23 Mar 2024 12:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में ऊर्जा निगम औद्योगिक फीडरों का विस्तार करेगा, साथ ही लाइनें और संसाधन बढ़ाए जाएंगे। 15 अप्रैल तक अनुरक्षण और सर्वे का कार्य किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिक लोड वाले फीडरों पर नए संयोजन लगेंगे, साथ ही वीसीबी मशीनें और अन्य उपकरण ठीक कराकर, टीमों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
जिले में ऊर्जा निगम के तीन डिवीजन हापुड़, पिलखुवा और गढमुक्तेश्वर हैं। हापुड़ डिवीजन से धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, दिल्ली रोड, ततारपुर बाईपास, पिलखुवा डिवीजन से पिलखुवा और धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र को सप्लाई मिलती है। आठ से अधिक फीडर उद्योगों के लिए हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर निगम को राजस्व मिलता है।
लेकिन गर्मियों में अक्सर ओवर लोडिंग, ट्रिपिंग और लॉ वोल्टेज की समस्या इन फीडरों पर बनी रहती है। उद्योग बंधुओं की बैठक में भी बिजली की समस्याओं को रखा जाता है। निगम के अधिकारियों ने गर्मियों से पहले ही इन फीडरों का अनुरक्षण करने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक टीमें हर फीडर की सघनता से जांच करेंगी। जर्जर लाइनों की बदली होगी, नए संयोजन लगाने के साथ ही फीडरों का विस्तार भी किया जाएगा। जिससे उद्यमियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
15 मिनट से ज्यादा बाधित नहीं रहेगी बिजली
ऊर्जा निगम शेड्यूल के अनुसार जिला स्तर पर 24, तहसील स्तर पर 22 और ग्रामीण स्तर पर 18 घंटे सप्लाई को व्यवस्थित करने के लिए नई पहल शुरू कर रहा है। किसी भी क्षेत्र में फाल्ट आदि के कारण 15 मिनट से ज्यादा सप्लाई बाधित न रहे, इसके लिए टीमों के गठन के साथ साथ फाल्ट वाले स्थानों पर चौकियां स्थापित कराएगा। ताकि 15 मिनट के अंदर ही सप्लाई चालू हो जाए।
बिजनेस प्लान और रिवैंप योजना भी चालू
जिले में रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान योजना भी चालू हैं, जिनसे आबादी के बीच की लाइनें बदलवाई जा रही हैं। नए ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं, साथ ही देहात अंचल में भी लाइनें ठीक करने का कार्य हो रहा है। गर्मियों के दौरान जर्जर लाइनों की चिंगारी से जहां फसलें नहीं जलेंगी, वहीं लीड आदि फुंकने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
हापुड़ इन बिजलीघरों से जुड़े हैं औद्योगिक फीडर
धीरखेड़ा का औद्योगिक क्षेत्र सबसे बड़ा है, जिसके लिए धीरखेड़ा में ही बिजलीघर बनाया गया है। दिल्ली रोड पर बनी फैक्टरियों को सप्लाई प्रीत विहार और दिल्ली रोड बिजलीघर से मिलती है। ततारपुर की फैक्टरियों को सप्लाई लालपुर बिजलीघर से मिलती है।
कोट -
औद्योगिक क्षेत्रों को निर्बाध सप्लाई देने के लिए 15 अप्रैल तक फीडर, लाइन, मशीनों की स्थिति का सर्वे करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिन संसाधनों की जरूरत होगी उन्हें पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार जिले को निर्बाध सप्लाई मिलेगी। - अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।