{"_id":"577017b64f1c1b2c2a79aa3f","slug":"indifference-of-the-season-with-the-lightning-cry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की बेरुखी के साथ बिजली ने भी रुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की बेरुखी के साथ बिजली ने भी रुलाया
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की बेरुखी के साथ बिजली कटौती ने भी लोगों को खूब परेशान किया। शनिवार रात दो घंटे की आपात कटौती और रविवार को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए गायब बिजली गुल होने से सभी परेशान रहे। रमजान का महीना होने से सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को हुई। इससे हर वर्ग में नाराजगी रही।
विज्ञापन
रविवार को तापमान 39 डिग्री तक पहुुंच गया। लोगों गर्मी से बचने के लिए घरों में कैद रहे। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों को चैन छीन लिया। शनिवार रात को 11:30 बजे से 1:30 बजे तक दो घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। रात में अचानक से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की नींद उड़ गई। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। रविवार को सुबह एक बार फिर बिजली कटौती होने से लोग परेशान हो गए। सबसे अधिक परेशानी भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से रोजदारों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
गढ़ में रात में चार घंटे गुल रही बिजली
गढ़ममुक्तेश्वर। शनिवार की रात चार घंटे की बिजली कटौती से रोजेदारों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से सहरी के वक्त घरेलू कामकाज और पानी की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार की रात बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। रात में 12 बजे गुल हुई बिजली सुबह चार बजे आई। इससे रोजेदारों को सहरी के वक्त खासी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न आने से सहरी का रंग तो फीका हो ही गया, साथ ही रोजे से जुड़े कामकाज करने में भी ग्रामीणों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी।
बिजली नहीं होने से पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
हाजी सलीम, कारी शफीक, हाजी फजल, पालिका सदस्य डॉ. शमशाद ने रमजान के महीने में सहरी के समय बिजली कटौती न करने की मांग की है। उधर, जेई महेश चंद्र शर्मा का कहना है कि बारिश नहीं होने से डिमांड और खपत बढ़ने से ओवर लोडिंग की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कंट्रोल रूम से आपात कटौती की गई है।