{"_id":"583b21424f1c1b5e2908853d","slug":"india-opposed-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का विरोध किया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद का विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद आह्वान का मोदी समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया है। गढ़ नगर में पीएम मोदी समर्थक रविवार को वृद्धा कैलाशो देवी के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
अमित, गौरव, करन, रोहित, अक्षय, तरूण ने कहा कि पीएम मोदी का नोटबंदी का फैसला सराहनीय है। जिससे देश में बडे़ पूजीपतियों, भ्रष्टाचारियों और नेताओं का काला धन सामने आ रहा है।
विज्ञापन
जिससे कांग्रेस, सपा, बसपा समेत विपक्षी दल बौखला गए हैं। 28 नवंबर को भारत बंद की घोषणा इसी बौखलाहट का नतीजा है। जो किसी भी तरह देश हित में नहीं है। मंदी के इस दौर में भारत बंद से अर्थव्यवस्था पर और भी बुरा असर पडे़गा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से भारत बंद में शामिल न होकर देश हित में पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले का सम्मान करने का आह्वान किया है।