फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Increased infection, in a patient's eye removed Aiims.

बढ़ा इंफेक्शन, एम्स में एक मरीज की आंख निकाली

Tue, 01 Dec 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 01 Dec 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
मोदी नगर के एक चैरिटेबिल अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद एक-एक आंख गंवा चुके मरीजों की तकलीफ कम होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


इंफेक्शन बढ़ने के चलते एम्स के चिकित्सकों ने नगर के पंचशील कालोनी निवासी एक वृद्ध मरीज की खराब हुई आंख को निकाल दिया। बाकी आठ मरीजों की आंख से भी पानी बह रहा है। दर्द से उनकी हालत खराब है।

मोदीनगर के गिन्नी देवी मोदी नेत्र चिकित्सान सात नवंबर को नौ लोगों की आंखों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। इसमें सात मरीज हापुड़, दो मोदीनगर और अमरोहा संभल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन के दो दिन बाद इन मरीजों की एक-एक आंख की रोशनी चली गई थी। इन सभी मरीजों को आननफानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में चल रहे इलाज में मरीजों की हालत सुधरने की जगह बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में इंफेक्शन बढ़ने के कारण पंचशीलनगर हापुड़ निवासी जगवती की एक आंख निकाल ली गई है। दर्द से बेहाल जगवती को परिजनों ने सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया। हालात काबू में न आने पर चिकित्सकों ने खराब हो चुकी आंख सोमवार रात में निकाल दी।

छह अन्य मरीजों की ऑपरेशन हुई आंख में इंफेक्शन है। आंखों से पानी आ रहा है। एक आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक आंख की रोशनी खत्म होने की पुष्टि कर चुके हैं। बहरहाल इंफेक्शन रोकने का उपचार जारी है।

पहले आंखों की रोशनी और अब मरीजों की जिंदगी खतरे में होने की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं अस्पताल मैनेजमेंट कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। मरीज के परिजन निजी खर्च पर मरीजों का इलाज कराने को मजबूर है।


मोदीनगर के अस्पताल में ऑपरेशन के बाद आदर्शनगर कालोनी निवासी फूलवती, जसरूपनगर निवासी राजेंद्री, पंचशील नगर निवासी जगवती, कोटला मेवतियान निवासी फरजाना, जुम्मन, मजीदपुरा निवासी आमना खातून, देवली गेट निवासी शिक्षा देवी, संभल निवासी लाला सिंह, मोदीनगर निवासी ब्रह्मो देवी की एक-एक आंख की रोशनी जा चुकी है।

किसी मरीज ने मुझसे शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई शुरू की जा सकती है। - डॉ. सुभाष चंद गुप्ता, सीएमओ, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed