{"_id":"583b1eb24f1c1b5b290884c4","slug":"inconvenience-passengers-caused-slowdown-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार थमने से हुई यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार थमने से हुई यात्रियों को परेशानी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की थ्ामी रफ्तार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में ट्रेनों की रफ्तार थमने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को भी कई ट्रेन काफी देरी से हापुड़ पहुंची। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरन यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। इसके अलावा कानपुर से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन
जबकि रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट हुई। इसके अलावा अवध आसाम एक्सप्रेस भी लगभग ढह घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने की वजह से कई यात्री बसों में सफर करके अपने गंतव्यों पर जाने को विवश हुए। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सर्दी के मौसम में सिग्नल में खराबी आ जाती हैं। जिससे ट्रेनों को धीमी गति से निकालना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन लगातार लेट होती चली जाती हैं।