{"_id":"5713e10e4f1c1b6f3410fcab","slug":"incidentally-the-three-departments-involved-friganj-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विभागों के फेर में फंसी फ्रीगंज रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विभागों के फेर में फंसी फ्रीगंज रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ की जर्जर फ्रीगंज रोड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की प्रमुख फ्रीगंज रोड तीन विभागों के खेल के चक्कर में जर्जर हो चुकी है। आलम यह है कि वाहन चलना तो दूर इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर लगे पेड़ व खंभों को हटाने का काम वन विभाग और विद्युत निगम ने अभी तक नहीं कराया है। खंभों को हटाने के लिए नगर पालिका ने धनराशि भी उपलब्ध नहीं कराई है। इससे हजारों शहरवासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
शहर की फ्रीगंज रोड पर जिला न्यायालय, रेलवे पार्क, कई नर्सिंग होम और स्कूल हैं। संजय विहार कालोनी को रास्ता यहीं से जाता है। इस मार्ग का आलम यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। टूटी-फूटी सड़क के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के जाम लगाने और प्रदर्शन करने के बाद पालिका अफसर जागे और करीब आठ माह पहले इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन कछुवा गति से काम चलने के कारण यह सड़क नहीं बन सकी है। इसके लिए वन विभाग और विद्युत निगम के अफसर भी जिम्मेदार हैं।
पालिका अभी इस रोड से खंभे हटाने के लिए लगने वाली धनराशि विद्युत निगम को नहीं दे सकी है। अधिवक्ता मुकुल कुमार अग्रवाल ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि करीब आठ माह से फ्रीगंज रोड पर निर्माण जारी है, लेकिन पूरा कब होगा पता नहीं। उन्होंने डीएम जल्दी सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।