फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   In the name of getting a cylinder, the couple was cheated of Rs 20 thousand and jewelry

Hapur News: सिलिंडर दिलाने के नाम पर दंपती से 20 हजार व गहने ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
In the name of getting a cylinder, the couple was cheated of Rs 20 thousand and jewelry
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि उनकी माता वीरवती तीन जनवरी की दोपहर को अपने खेत पर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार एक युवक ने उन्हें निशुल्क घरेलू सिलिंडर दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उनकी मां को बाइक पर बैठाकर सबली नाले के पास ले गया। इस दौरान आरोपी ने उनकी मां के कानों के कुंडल, चेन व पायल यह कहकर उतरा लिए कि वह गरीब दिखें। इसी बीच उनके पिता ब्रहमजीत बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर साइकिल से वहां पहुंच गए। उनके पास घरेलू सामान व जरूरी कागजात भी थे।
विज्ञापन


आरोपी उनके पिता की साइकिल वहीं खड़ी कराकर बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी ने उनके पिता को आनंद विहार कॉलोनी के रास्ते पर उतार दिया और थोड़ी देर में आने की बात कही। लौटकर आरोपी उनकी मां को लेकर सबली प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा। आरोपी ने उनकी मां से स्कूल में फोटो खींचने की बात कहते हुए 20 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने व अन्य कागजात से भरा थैला ले लिया और मौके से फरार हो गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed