फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   in luhari village two community fight

Hapur News: लुहारी में दो समुदाय के बीच पथराव और फायरिंग, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
in luhari village two community fight
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में घर के बाहर घूमने को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को नामजद किया जिनमें आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ थाने में तैनात दारोगा प्रकाश चंद्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि पहले पक्ष के कलुवा ने गांव में ही रहने वाले प्रिंस को घर के बाहर घूमने को लेकर टोक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के कलुवा, रिंकू, प्रिंस, दीपक, सचिन, अविनाश, अभिषेक, मनोज उर्फ गोला, कलुवा, खालिद, मोमीन, नसीम और अफजाल निवासी लुहारी एक दूसरे के आमने सामने आ गए और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। दारोगा के अनुसार करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। पुलिस ने बताया कि जिस समय दोनों पक्षों के बीच हिंसात्मक घटना होने के कारण लोगों में भय बैठ गया, जिससे लोगों ने डर की वजह से खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो खोखे भी बरामद किए हैं। झगड़े के दौरान घायल हुए पायल, रिंकू और कुलभूषण को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज है। प्रिंस, दीपक, सचिन, अविनाश, मोमीन, खालिद, अफजल और कलुवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं घायलों का उपचार जारी है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed