Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   In Hapur bride made her in-laws drink intoxicating lassi ran away with her lover taking jewelry and cash

सना का शिकार हुआ सलमान: रात 10 बजे ससुराल वालों को पिलाई लस्सी, 12.30 बजे प्रेमी संग गहने-जेवर लेकर हुई फरार

Sat, 14 Jun 2025 08:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

जागने पर पता चला कि सलमान की पत्नी लापता थी और घर में रखे 44500 रुपये और लाखों के जेवर गायब थे। परिजनों ने पास के लगे सीसीटीवी खंगाले तो रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक विवाहिता को बाइक पर ले जाते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन
In Hapur bride made her in-laws drink intoxicating lassi ran away with her lover taking jewelry and cash
ससुराल वालों को लस्सी पिलाकर भागी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में शादी के 50 दिन बाद ही नवविवाहिता गहने और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। इससे पहले उसने पूरे परिवार को लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया। रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक से पहुंचा प्रेमी उसे ले जाते हुए पड़ोस के सीसीटीवी में कैद हुआ है। जेठ की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

रात 10 बजे पिलाई सभी को लस्सी
गांव सरावा निवासी आरिफ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सलमान कारपेंटर का कार्य करता है। 25 अप्रैल को उसका निकाह लोनी निवासी युवती के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे विवाहिता ने ससुराल में मौजूद सभी लोगों को लस्सी पिलाई थी। लस्सी पीने के बाद सभी लोग अचेत हो गए। सुबह करीब सात बजे आसपास ने दरवाजा खुला देखकर उन्हें अंदर जाकर जगाया तो सभी बमुश्किल जागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे ही नहीं लाखों के जेवर भी ले गई साथ
जागने पर पता चला कि सलमान की पत्नी लापता थी और घर में रखे 44500 रुपये और लाखों के जेवर गायब थे। परिजनों ने पास के लगे सीसीटीवी खंगाले तो रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक विवाहिता को बाइक पर ले जाते हुए नजर आ रहा है। जिसके आधार पर परिजनों को पता चला कि विवाहिता उन्हें लस्सी में नींद की गोलियां पिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। विवाहिता के परिजनों को भी फोन किया तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

सभी के साथ हंसकर बात करती थी विवाहिता 
परिजनों ने बताया कि नव विवाहिता सभी से हंस बोलकर बात करती थी। शुक्रवार की रात भी विवाहिता ने सभी को बड़े ही प्यार से लस्सी पिलाई थी, उस दौरान घर में ससुर नन्ने, सास रहीसा, पति सलमान, जेठ साबिर, शाहिद, आरिफ, राशिद और उसकी पत्नी जेबा और बच्चे मौजूद थे। निकाह के बाद से उसने कभी भी किसी को नाराजगी का एहसास नहीं होने दिया। ऐसे में सभी परिवार के लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed