{"_id":"57dd65bb4f1c1bd949d498ed","slug":"in-case-of-death-sought-appropriate-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटकर मार डालने के मामले में उचित धारा लगाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटकर मार डालने के मामले में उचित धारा लगाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 17 Sep 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
मामले में उचित धारा लगाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोवापुर गांव निवासी एक व्यक्ति की मारपीट में मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने शनिवार को एसपी से मुलाकात की। भोवापुर गांव निवासी अशोक ने एसपी को बताया कि उसके गांव के दो भाइयों पर मजदूरी के 4100 रुपये बकाया थे।
विज्ञापन
छह सितंबर को वह रुपये मांगने गया था, जहां दोनों भाइयों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। मारपीट की सूचना पर अशोक के दो भाई राजवीर व विनोद मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी से हमला बोल दिया, जिसमें राजवीर व विनोद गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सात सितंबर को राजवीर ने दम तोड़ दिया। इस मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने हल्की धाराओं में दर्ज कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार को पीड़ित परिजनों ने एसपी से इस मामले में उचित धारा लगाने की मांग की है। साथ ही एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।