फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   in car accident one child dead

Hapur News: बेलगाम कार ने मामा भांजों को रौंदा, एक बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
in car accident one child dead
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के सामने बस के इंतजार में खड़े मामा समेत तीन भांजों को एक तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया, जिसमें उपचार के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में कार सवार भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव बदरखा निवासी हासिम ने बताया कि उसकी बहन की ससुराल गाजियाबाद के भोजपुर के गांव कलछीना में है। रविवार को बहन के तीन बच्चे आमिर, अबुजर और हम्माद बदरखा में आए हुए थे। शाम होने पर वह वापस घर जाने के लिए नेशनल हाईवे-9 पर गांव के बाहर पहुंचे और डिवाइडर के पास खड़े होकर गाजियाबाद जानेे वाली रोडवेज बस का इंतजार करने लगे। इतने में ही अमरोहा की तरफ से आ रही बेलगाम तेज रफ्तार कार ने मामा समेत भांजों को रौंद दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार चालक अनिल और राधा भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल बच्चों समेत कार सवारों को तुरंत नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में आमिर, अबुजर, हम्माद और कार चालक को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हम्माद (11) पुत्र वकील ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि हादसे में बच्चे समेत सात लोग घायल हुए थे, जिसमें हम्माद ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed