{"_id":"582c89bc4f1c1b61368ffaa9","slug":"immersed-three-youths-found-dead-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे तीन युवकों में एक का शव बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे तीन युवकों में एक का शव बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे तीन युवकों में एक का शव बरामद
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर मेला देखने के दौरान गंगा में डूबे बुलंदशहर के युवक का शव गोताखोरों ने तलाश लिया है। हालांकि दो युवकों का अब भी कोई सुराग नहीं मिला है। पौराणिक खादर मेले में डुबकी लगाने के दौरान जनपद बुलंदशहर के सौरभ बीबीनगर,
विज्ञापन
संजय स्याना और जनपद अमरोहा के नौगावां सादात का गुरमीत गंगा में डूब गए थे। बुधवार की शाम को सौरभ बीबीनगर का शव ब्रजघाट के पास गंगा से बरामद कर लिया गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
वहीं, संजय और गुरमीत का अब भी कोई सुराग नहीं मिला है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि खादर मेला क्षेत्र में डूबे युवक का शव बरामद होने के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन