{"_id":"58fa2f314f1c1be6398b4bb7","slug":"illegal-mining-of-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के अवैध खनन से सरकारी राजस्व को लग रहा चूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के अवैध खनन से सरकारी राजस्व को लग रहा चूना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली के गांव राजपुर में परमीशन के बिना एक किसान अपने खेत से मिट्टी का अवैध खनन कराकर सरकारी राजस्व को चूना लगा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचा लेखपाल भी जेब गरम होने पर वहां से चुपचाप वापस लौट आया।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर का एक किसान दिन ढलते ही अपने खेत से मिट्टी खनन का गोरखधंधा चालू कर देता है। यहां से सैकड़ों बुग्गी मिट्टी उठ चुकी है।
अवैध खनन का पता लगने पर गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की तो एक लेखपाल जांच पड़ताल करने मौके पर गया। लेकिन जेब गरम होते ही वह भी तहसील प्रशासन और पुलिस को खबर करने की बजाए वहां से चुपचाप वापस लौट गया।
विज्ञापन
एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मिट्टी खनन होने के विषय में कोई भी सूचना नहीं मिली है। जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि परमीशन के बिना मिट्टी खनन होना गंभीर मामला है। मौके पर पहुंचे लेखपाल की कार्यप्रणाली की जांच कराकर उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन