{"_id":"576beda94f1c1bd632b47e25","slug":"illegal-doctors-will-give-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टरों पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप डॉक्टरों पर कसा जाएगा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 23 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : demo pic
स्वास्थ्य महकमे ने नगर व देहात क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन व डिग्री के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ ने ब्लॉक स्तर पर चार टीमों का गठन कर उन्हें नोटिस बुक सौंप दी हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में झोलाछाप डॉक्टरों को चेतावनी दी जाएगी, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शहर के मोहल्लों से लेकर गांव की गलियों तक में झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से अपना दवाखाना चला रहे हैं।
विज्ञापन
इनके इलाज से तमाम मर्तबा मरीजों की जान सांसत में पड़ जाती है। इनके इलाज से लोगों के मौत की भी खबरें अक्सर आती रहती हैं। इसका खामियाजा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर सीएमओ ने झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की योजना तैयार कर ली है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है।
पहले चरण में झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी जाएगी, इस दौरान ऐसे चिकित्सकों को चिंह्ति भी किया जाएगा। नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से अभियान चलाया जाएगा।
उस दौरान इलाज करते पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चार टीमों का गठन किया जा चुका है। जल्द अभियान चलाकर झोलाछाप चिकित्सकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।