{"_id":"576953f14f1c1bcb63b47d9c","slug":"iit-roorkee-engineer-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की के इंजीनियर करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी रुड़की के इंजीनियर करेंगे जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
लोहिया पार्क में 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ओर से आनंद विहार आवासीय योजना में विकसित किए गए लोहिया पार्क में 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए बने फाउंडेशन की एहतियातन आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों से जांच कराई जाएगी। यह जानकारी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस फाउंडेशन को लोहिया पार्क के बीच में बनाया गया है। इसमें 30 मीटर ऊंचा पोल लगाकर 15 अगस्त को 27 फुट लंबा और 18 फुट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्राधिकरण के अधिकारियों का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखकर तमाम कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया पार्क में बनी फाउंडेशन में 30 मीटर ऊंचा पोल तिरंगा फहराने के लिए लगना है। तकनीकी दृष्टि से फाउंडेशन मजबूत है या नहीं, इसकी जांच कराने के लिए आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
ताकि ऊंचा पोल लगाने पर उसके गिरने का खतरा न रहे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आईआईटी के प्रबंधन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द टीम यहां आकर जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।
अगर कोई खामी मिली तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि लोहिया पार्क समेत आनंद विहार, प्रीत विहार फेस एक और दो आवासीय योजनाओं और पिलखुवा के टेक्सटाइल सेंटर में भी जितने पार्क प्राधिकरण ने बनवाए हैं,
उन सभी में सोलर लाइट लगवाई जाएगी। कुल 100 से अधिक सोलर लाइट लगवाने की योजना है।