फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   If electricity goes off for more than 15 minutes, you will have to answer

Hapur News: 15 मिनट से ज्यादा गुल रही बिजली तो देना होगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
If electricity goes off for more than 15 minutes, you will have to answer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। आवासीय क्षेत्रों में अगर 15 मिनट भी बिजली गुल हुई तो फॉल्ट तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में पांच मिनट से अधिक समय के लिए सप्लाई कटने पर जिम्मेदारों को जवाब देना पड़ेगा। हर दिन की रिपोर्ट पीवीवीएनएल को भेजी जाएगी।
विशेष अनुरक्षण माह के अंतर्गत गर्मियों की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। अभियान चलाकर सब स्टेशन और ट्रांसफार्मरों का मेंटीनेंस किया गया। एबीसी केबल, जंपर, सीटी, फीडरों को भी ठीक कराया गया। कुछ ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के साथ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए। अब जब गर्मी ने दस्तक दी है, तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो ज्यादातर घरों में पंखे चलने लगे हैं।
विज्ञापन

इनकी वजह से ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन पर पड़ रहे लोड की अधिकारियों ने निगरानी शुरू कर दी है। अक्तूबर और फरवरी में अनुरक्षण माह चल चुका है। अब अप्रैल में फिर एक बार अनुरक्षण माह चलाने की तैयारी है। इसी क्रम में शहर के प्रत्येक खंड में अधिशासी अभियंता, एई और जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन वजह सप्लाई बाधित रखने पर संबंधित पर गाज गिरेगी। क्योंकि रिवैंप और बिजनेस प्लान के तहत लाइनें भी दुरस्त की जा चुकी हैं। 15 मिनट से अधिक सप्लाई बाधित रहने पर जिम्मेदारों को लिखित में इसका जवाब देना होगा। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार ने बताा कि जिले के उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। बिन वजह सप्लाई का कट नहीं लगाया जा सकेगा। संबंधित अधिकारी की सीधे जिम्मेदारी तय की गई है, फाल्ट भी तत्काल दुरुस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed