फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband wife killed in tractor-bike collision on Ganga Expressway

एक साथ पति-पत्नी की मौत: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर से हुई बाइक सवार दंपती की जोरदार टक्कर

Fri, 09 Oct 2026 08:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 08:36 PM IST
सार

जखैड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र (30) और उनकी पत्नी शशि (28) की मौत हो गई।

विज्ञापन
husband wife killed in tractor-bike collision on Ganga Expressway
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर जखैड़ा रहमतपुर में अंडरपास के पास शुक्रवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी मजदूर जितेंद्र और उनकी पत्नी शशि गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी गढ़ ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार जखैड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र (30) और उनकी पत्नी शशि (28) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के कब्जे में ट्रैक्टर और बाइक
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में शोक छाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार ट्रैक्टर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed