फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband leave his wife

Hapur News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने छोड़ा

Fri, 07 Feb 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Feb 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
husband leave his wife
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला को अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने छोड़ दिया। महिला ने देवर पर छेड़छाड़ और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने तहरीर में उल्लेख किया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले जनपद बुलंदशहर के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ नोएडा रहने चली गई। जहां उसे जानकारी मिली कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। महिला अक्सर उनके किराए के घर पर आती थी। इसका विरोध करने पर पति ने बेरहमी से पिटाई की और ससुराल छोड़ गए। महिला ने बताया कि ससुराल में देवर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसकी शिकायत करने पर सास और देवर ने भी उसे पीटा। जिसके बाद आरोपी उसके बेटे को अपने पास रखकर उसे मायके छोड़ गए। आरोपियों ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार ना लाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed