{"_id":"66d4a120713670bd9209777d","slug":"husband-gives-teen-talak-hapur-news-c-135-1-hpr1001-114341-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज न देने पर दिया तीन तलाक, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज न देने पर दिया तीन तलाक, घर से निकाला
Sun, 01 Sep 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर एक निवासी दिव्यांग को दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने कमरे में बंद कर विवाहिता को जमकर भी पीटा। एसपी के आदेश पर महिला थाना में पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला निवासी आसमीना ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2023 को मुबारिक खान निवासी गांव चिड़ावक गुलावठी जिला बुलंदशहर मूल निवासी गांव सनोट थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर के साथ हुई थी। मायके वालों ने बाइक के एक लाख रुपये समेत शादी में लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मुबारिक खान, ससुर फखरु, सास मुनीफा व ममिया सास वरीसा कम दहेज का ताना देकर कार व दो लाख रुपये की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे।
25 मार्च 2024 को उसने अपने पति व ममिया सास को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। विरोध करने पर पति व ममिया सास ने उसे जमकर पीटकर कमरे में बंद कर दिया। 28 मार्च को उसके मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और उसके बामुश्किल कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक कहते हुए उसके तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति मुबारिक खान, ससुर फखरु, सास मुनीफा व ममिया सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।