{"_id":"6700234fe5b2058c6f020c80","slug":"husband-give-teen-talak-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115597-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज में नहीं मिली कार, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज में नहीं मिली कार, पति ने दिया तीन तलाक
Fri, 04 Oct 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार न मिलने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। वहीं, घर में अकेली पाकर देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी पीडि़ता ने बताया कि 22 फरवरी 2024 को उसकी शादी गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की अतिरिक्त मांगकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 30 जून की रात पति की गैर मौजूदगी में आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर की शिकायत करने पर पति ने उसे जमकर पीटा और तलाक दे दिया। 25 सितंबर उसने मामले की शिकायत एसपी से की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके दांत तोड़ दिए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति ससुर, देवर, सास, चाचा व उसके पुत्र खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
धौलाना। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा के साथ एक आरोपी ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कस्बे में ही ट्यूशन पढ़ती है। आरोपी युवक सरफराज निवासी काजीवाड़ा आए दिन उसकी पुत्री का पीछा कर अभद्रता और छेड़छाड़ करता आ रहा था। सीओ अनीता चौहान ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।