{"_id":"67cb2f7ba1246c2ab908cedf","slug":"husband-died-in-a-road-accident-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-due-to-depression-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121240-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में पति की मौत, अवसाद में फंदा लगा महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में पति की मौत, अवसाद में फंदा लगा महिला ने दी जान
विज्ञापन
आरती का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। नगर में 26 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले युवक जोनी की पत्नी आरती (35) ने भी अवसाद में आकर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए की शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
26 दिसंबर की शाम एक स्कार्पियो कार में सवार शराब के नशे में धुत दो युवकों ने उत्पात मचाया था। अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों चंडी मंदिर रोड निवासी जोनी को कुचल दिया था। दो अन्य कार में टक्कर मारते हुए आरोपियों ने मोहल्ला सर्वोदय नगर के राहुल को टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।
घटना के बाद से मृतक जोनी की पत्नी आरती अवसाद में थी। परिजनों ने बताया कि बार बार वह जोनी के पास जाने की बात करती थी। शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटककर जान दे दी। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन परिजनों की गुहार के बाद बिना पोस्टमार्टम किए ही महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।