फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband cut wife throat for dowry

Hapur News: दहेज के लिए पत्नी का गला काटा

Mon, 24 Apr 2023 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
husband cut wife throat for dowry
हापुड़। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह रोड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि सात वर्ष पहले पुत्री सना का निकाह ईदगाह रोड की गली नंबर सात निवासी आजाद के साथ किया था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और इसे लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अप्रैल को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित की पुत्री को बेरहमी से पीटा। पति ने धारदार हथियार से पुत्री का गला काट दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पुत्री को बचाकर अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में महिला के पति आजाद, देवर अनीश और ननद मोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed